आषाढ़ माह (23 जून से 21 जुलाई)

आषाढ़ माह( 30 जून से 21 जुलाई 2024 तक)-

सूर्य मंगल बुध शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है , बुद्धोदय, शुक्रोदय, पश्चिम में हुआ है।

 शनि वक्री हुआ है । मास में पांच रवि नेष्ट फलकारी। 

कृष्ण पक्ष में दो तिथिक्षय से  प्रजा व शासन वर्ग को कष्ट होगा।

पुनर्वसु का बुध बच्चों को पीड़ाकारी है।

 कपास, सूत सस्ता, अनावृष्टि, कहीं प्राकृतिक आपदा से हानि, प्रजा में भय फैलेगा।

 कृष्ण पक्ष की द्वादशी को रोहिणी में चौपाए तेज, वृष का मंगल शासक वर्ग को परेशान करेगा।

 पूर्णिमा को रविवार से जहां तहां बीमारी फैले। मंगलवारी संक्रांति होने से धान्यादि एवं लाल वर्ण की वस्तु तेज, प्रजा में विग्रह, कहीं  हिंसा भड़के, अग्निकांड हो। घृत, तेल, रस, कपूर, चंदन आदि के भाव तेज होंगे ।

कृष्ण पक्ष – 

प्रतिपदा का क्षय देश व प्रजा के लिए नेष्ट फलकारी होगा।

 द्वितीय रविवार बुद्धोदय पश्चिम में होने से सभी रुई पदार्थ, शेयरों में मंदी का वातावरण बनेगा। चांदी में सुधार होगा। अलसी, अरंडी, बिनोला, रस पदार्थ, चावल आदि धन्य में तेजी चलेगी।

कृष्ण तृतीया सोमवार पुनर्वसु में बुध होने से सभी रुई पदार्थ, कपड़ा, सन , जूट, चांदी में मंदी आएगी।

धन्य पदार्थ में कुछ सुधार होकर अंत में समता बनी रहेगी। कृष्ण पक्ष सप्तमी शुक्रवार पुनर्वसु में शुक्र आने से बुध शुक्र की युति रुई, सूत,सोना, कपास, चांदी भाव में मंदी चलेगी।

 गेहूं जो चना मटर अरहर आदि के भाव में सुधार जारी रहेगा।

कृष्ण पक्ष अष्टमी शनिवार – शनि वक्री होने से रुई पदार्थ में सुधार होकर भाव में गिरावट होगी। पश्चिम में आपसी झगड़े विग्रह होंगे। आज ही  कर्क राशि में बुध होने से सभी रुई पदार्थ, सभी अन्न,गेहूं जो चना मटर अरहर आदि में  मंदा , सभी डिब्बा बंद तेल , सरसों, मूंगफली, तिल, तेल, गुड़, रसादि, दूध, दही तेज, सोना चांदी माणिक मोती लौंग सुपारी अन्न गेहूं चना कलई शीशा घी गुड़ तेल खंड तेज होंगे।

कृष्ण पक्ष दशमी सोमवार- पुष्य नक्षत्र में बुद्ध आने से सोना चांदी कपड़ा सूत मोती मूंगा सभी धातु मंद, रुई पदार्थ में घट बढ़ से मंदा रहेगा।

कृष्ण पक्ष द्वादशी बुधवार तिथि वार नक्षत्र संयोग से  चौपाए जानवरों, मोटर गाड़ियों में तेजी चलेगी।

 कृष्ण पक्ष  शुक्रवारी अमावस्या उत्तम फलकारी है। प्रजा में सुख शांति की वृद्धि होगी।

 पुनर्वसु में सूर्य होने से सोना चांदी कपास बिनौला तिल ज्वार मूंगा मोठ गुड़ शक्कर खांड सरसों अलसी केसर कपूर और सभी सुगंधित वस्तुएं तेजी रहेगी।

शुक्ल पक्ष–  प्रतिपदा शनिवार कर्क राशि में शुक्र होने से घी तेल गुड़ शक्कर सभी प्रकार के रस पदार्थ तेज, रुई पदार्थ मंद होकर तेज, गेहूं जो चना आज सभी अन्न मंद, सूत, सन वरदाना आदि में सुधार जारी रहेगा। शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि रविवार शुक्र उदय पश्चिम में होने से सूत रुई कपास होना चांदी अन्न पशु चौपाए सभी धातु घी दूध आदि में मंदी चलेगी। चोरों के आतंक से प्रजा परेशान होगी। आज ही कृतिका में मंगल होने से गेहूं जो चना तिल तेल सरसों अलसी चांदी चावल सूत कपड़ा आदि सुधार जारी रहेगा।

 चंद्र दर्शन के प्रभाव सभी अन्न चांदी सरसों रुई पदार्थ में उतार-चढ़ाव भाव में गिरावट होगी।

 देश में जहां-तहां गड़बड़ी फैलेगी। कहीं बीमारी फैलेगी।

 शुक्ल पक्ष या मंगलवार आश्लेषा में बुध होने से गुड खंड में सरसों तेल तेल अलसी मूंगफली अरंडी आदि में सुधार चलेगा शुक्ल पक्ष चतुर्दशी शनिवार अश्लेशा में बुध होने से सभी धन्यो में मंडी चलेगी।  देश में मौसमी बीमारी फैलेगी।

मास के प्रारंभ में मिथुन राशि के अंतर्गत सूर्य शुक्र की प्रति युति होने से साथ जहां शनि कुंभ में, राहु मीन में, मंगल मेष में , गुरु वृषभ राशि में भ्रमणशील रहेंगे । 

मांस के प्रारंभ में बुध मासांत तक उदित अवस्था में चलेंगे। शनि वक्री अवस्था में चलेंगे।

 11 तारीख को शुक्र उदय हो जाएंगे 8:25 पर तथा 7 जुलाई को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर यह बुध के साथ युति करेंगे।

 12 तारीख को मंगल, वृषभ राशि में प्रवेश कर यह गुरु के साथ युति करेंगे । 

 मास में पांच रविवार ,कृष्ण पक्ष में दो तिथिक्षय, शुक्ल पक्ष में तिथि वृद्धि, अमावस शुक्रवारी, चंद्र दर्शन व पूर्णिमा रविवार की, संक्रांति कर्क 45 मु. बैठी मंगलवारी है।

16 तारीख को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर बुध शुक्र के साथ प्रतियुति  करेंगे, जिससे मांस के प्रारंभ में दूरसंचार मीडिया सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां फार्मा वित्तीय संस्थानों के शेयरों में बारी-बारी से अधिकतर कारोबार में समर्थन की संभावना अधिक प्रतीत हो रहा है ।सब कुछ सामान रहा तो 1 तारीख से 5 तक सभी सेक्टर में सभी कंपनियों के शहरों में बारी-बारी से समर्थन की संभावना अधिक हो रही है ।

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय हालात के साथ राजनीतिक घटना चक्र प्राकृतिक उत्पात,सरकार की दिशा निर्देश या अनुकूल प्रतिकूल अफवाहों के कारण धारणा कभी भी किसी समय धारणा परिवर्तित हो सकतीहै।

 16 से 19 तक बाजार में घट बढ़ जारी रहेगी।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started